Join WhatsApp
Telegram Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

Western Railway Apprentice Recruitment 2026: 5349 पदों पर बंपर भर्ती, 10वीं + ITI पास के लिए सुनहरा मौका

Western Railway Apprentice Recruitment 2026

Western Railway Apprentice Recruitment 2026: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और रेलवे में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। भारतीय रेलवे के अंतर्गत आने वाले पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2026 के लिए अप्रेंटिस पदों पर बड़ी भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 5349 अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा। खास बात यह है कि चयन बिना लिखित परीक्षा केवल मेरिट के आधार पर किया जाएगा यह भर्ती उन युवाओं के लिए शानदार अवसर है जिन्होंने 10वीं पास कर ली है और संबंधित ट्रेड में ITI किया हुआ है ।

Western Railway Apprentice Recruitment 2026: भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

भर्ती बोर्ड: RRC WR (Railway Recruitment Cell – Western Railway)

कुल पद: 5349

पद का नाम: Apprentice

आवेदन मोड: ऑनलाइन

चयन प्रक्रिया: मेरिट आधारित (कोई परीक्षा नहीं)

नौकरी का स्थान: पश्चिम रेलवे के विभिन्न डिवीजन एवं वर्कशॉप

Western Railway Apprentice Recruitment 2026: से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 21 फरवरी 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 23 मार्च 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा करें।

Western Railway Apprentice Recruitment 2026

Western Railway Apprentice Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताएं होना अनिवार्य है:

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50% अंकों के साथ 10वीं पास
  • संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट
  • जिन उम्मीदवारों का रिजल्ट अभी घोषित नहीं हुआ है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
  • डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री धारक उम्मीदवार इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।

Western Railway Apprentice Recruitment 2026: आयु सीमा (23 मार्च 2026 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी:
  • SC/ST: नियमानुसार छूट

  • OBC: नियमानुसार छूट

  • PwBD: नियमानुसार छूट

Western Railway Apprentice Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹100
  • SC / ST / महिला / PwBD उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

Western Railway Apprentice Recruitment 2026: उपलब्ध ट्रेड (संभावित)

इस भर्ती के तहत कई तकनीकी ट्रेड शामिल हैं, जैसे:

  • फिटर
  • इलेक्ट्रीशियन
  • वेल्डर
  • टर्नर
  • डीजल मैकेनिक
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
  • वायरमैन
  • प्लंबर
  • कारपेंटर
  • पेंटर
  • रेफ्रिजरेशन एवं एसी मैकेनिक
  • ड्राफ्ट्समैन (सिविल)
  • स्टेनोग्राफर
  • PASSA (कंप्यूटर/आईटी संबंधित)
  • ट्रेड वाइज और डिवीजन वाइज पदों की संख्या आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है।

Western Railway Apprentice Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया (कोई लिखित परीक्षा नहीं)

इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

✔ चयन पूरी तरह मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा।
✔ मेरिट लिस्ट 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी।
✔ चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

Western Railway Apprentice Recruitment 2026: स्टाइपेंड (प्रशिक्षण भत्ता)

चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान निर्धारित नियमों के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा। अप्रेंटिसशिप पूरी करने के बाद उम्मीदवारों को राष्ट्रीय अप्रेंटिस प्रमाणपत्र (NAC) प्राप्त होगा, जो भविष्य में नौकरी के अवसरों में मददगार साबित हो सकता है। भारतीय रेलवे की आगामी ग्रुप D/लेवल-1 भर्तियों में अप्रेंटिस उम्मीदवारों को प्राथमिकता भी मिल सकती है।

आपके लिये क्यों खास है यह भर्ती?

  • रेलवे में करियर की शुरुआत का सुनहरा मौका
  • बिना परीक्षा सीधा मेरिट से चयन
  • बड़ी संख्या में पद (5349)
  • 10वीं + ITI पास युवाओं के लिए शानदार अवसर
  • पूरे देश में मान्य अप्रेंटिस प्रमाणपत्र

Western Railway Apprentice Recruitment 2026: आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें:

  • 10वीं की मार्कशीट
  • ITI सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर

फॉर्म भरते समय सभी जानकारी सही और प्रमाण पत्र के अनुसार भरें, क्योंकि गलत जानकारी पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

RRC WR Apprentice Recruitment 2026 Important Links

Apply Online Click Here
Official Notification  Click Here
Official Website www.rrc-wr.com

Western Railway Apprentice Recruitment 2026: किन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका?

यदि आप आईटीआई पास हैं और सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह भर्ती आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पश्चिम रेलवे, जो कि Indian Railways का एक प्रमुख जोन है, में अप्रेंटिसशिप करने का अवसर भविष्य में स्थायी नौकरी की राह आसान कर सकता है।

 निष्कर्ष

Western Railway Apprentice Recruitment 2026 युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है। बिना परीक्षा और बड़ी संख्या में पदों के कारण यह भर्ती प्रतियोगी छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय रहने वाली है। यदि आप पात्र हैं, तो समय रहते आवेदन जरूर करें।

सरकारी नौकरी, रेलवे जॉब और अप्रेंटिस अपडेट के लिए हमारी वेबसाइट pahlenews.com से जुड़े रहें।

Telegram Channel Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *